जयपुर में सजी भक्ति और संस्कृति की महफिल, ‘यशोदा का नंदलाल सीजन 9’ का भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2025 को स्टेट इंस्टिट्यूट ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड मैनेजमेंट, जयपुर में जे.के.जे. ज्वेलर्स द्वारा आयोजित यशोदा का नंदलाल सीजन 9 का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण की जीवन-लीलाओं और उपदेशों पर आधारित विविध प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। इस बार का मुख्य आकर्षण “ऑपरेशन सिंदूर” नामक विशेष प्रोग्राम रहा, जिसमें कृष्ण के संदेशों को समकालीन संदर्भों से जोड़ा गया।

विशिष्ट अतिथि और निर्णायक मंडल

कार्यक्रम में कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं। फ्लैश एंटरटेनमेंट के डायरेक्टर विकास कल्ला ने बताया कि इस अवसर पर मिस राजस्थान के आयोजक योगेश मिश्रा, मिस राजस्थान ट्विंकल पुरोहित, डॉ. समीर शर्मा, जेकेजे ज्वेलर्स से नीलिमा जी, निओ हॉस्पिटल की डॉ. प्रेरणा जैन, सिंपली जयपुर से सोमेंद्र हर्ष और अनीता गंगटेड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। निर्णायक की भूमिका में आरजे राखी शुक्ला और रुस्तम बोडा ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

प्रतियोगिता के नतीजे

कार्यक्रम में अलग-अलग कैटेगरी में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और शानदार प्रदर्शन किया।

के-1 कैटेगरी में ईशान चावला, मोगीका यादव और लव्यांश यादव विजेता रहे।

के-2 कैटेगरी में प्रत्युष चौहान, मिस्सीका और समृद्धि ने प्रथम स्थान हासिल किया।

के-3 कैटेगरी के विजेता बने कियान सक्सेना और शंभवी।

के-4 कैटेगरी में पाविका चावला ने बाज़ी मारी।

इसके अलावा कूल गौरवी उपविजेता और दिव्यांश सेकंड रनर-अप घोषित हुए। यशोदा मैया कैटेगरी में अंशु मिंटू जांगिड़ और रुचि ने जीत का ताज अपने नाम किया।
सांस्कृतिक और धार्मिक संगम

यह आयोजन केवल प्रतियोगिता भर नहीं था, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक समन्वय का प्रतीक भी बना। कृष्ण की लीलाओं से प्रेरित मंचन और बच्चों की मासूम अदाओं ने दर्शकों को भक्ति और आनंद की भावना से भर दिया।