Rajasthan VDO Result 2025: आज होगा RSSB VDO रिजल्ट घोषित, इन आसान स्टेप्स से करें चेक

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज यानी 15 दिसंबर 2025 को ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती का रिजल्ट (RSSB VDO Result 2025) जारी करेगा। आरएसएसबी बोर्ड के अध्यक्ष अलोक राज्य ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्वीट के माध्यम से दी है। परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in

पर ऑनलाइन उपलब्ध होगा। रिजल्ट आते ही अभ्यर्थी सीधे वेबसाइट या इस पेज पर दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपना परिणाम देख सकते हैं।

मेरिट लिस्ट में शामिल जानकारी

राजस्थान VDO रिजल्ट PDF फॉर्मेट में जारी किया जाएगा। इस मेरिट लिस्ट में अभ्यर्थियों का नाम, रोल नंबर, अंक, माता-पिता का नाम, लिंग और कैटेगरी जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। यह लिस्ट अभ्यर्थियों को परीक्षा में उनकी स्थिति स्पष्ट रूप से बताने का कार्य करेगी।

केवल 4 स्टेप्स में चेक करें रिजल्ट

वहीं, रिजल्ट चेक करना बेहद आसान है। परीक्षार्थी केवल निम्न 4 स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएँ।

- वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध ‘रिजल्ट’ बटन पर क्लिक करें।

- इसके बाद VDO भर्ती रिजल्ट PDF लिंक पर क्लिक करें।

- स्क्रीन पर PDF ओपन हो जाएगी, जिसे आप डाउनलोड कर अपनी डिटेल्स की जांच कर लें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी घोषित

आरएसएसबी रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी करेगा। केवल वही अभ्यर्थी भर्ती के लिए योग्य माने जाएंगे जिन्होंने अपनी कैटेगरी के अनुसार तय कटऑफ अंक प्राप्त किए हैं।

परीक्षा और भर्ती विवरण

इस भर्ती परीक्षा का आयोजन राज्य भर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 2 नवंबर 2025 को किया गया था। इस परीक्षा में कुल 5.12 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 850 रिक्त ग्राम विकास अधिकारी पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।