महाराष्ट्र में ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर FIR दर्ज होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि वह जेल जाने के लिए तैयार हैं। महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली जैसे भाजपा शासित राज्यों में स्कूलों की स्थिति को लेकर अभियान चला रहे दीपके ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह अमेरिका से ही मानसिक रूप से तैयार होकर भारत आए थे कि उन्हें जेल जाना पड़ सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार अजीत अंजुम को दिए इंटरव्यू में दीपके ने FIR को लेकर कहा कि उनके खिलाफ जितनी भी FIR दर्ज की जाएं, उन्हें इसकी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जेल भेजा जाता है तो वह जेल जाने के लिए तैयार हैं। दीपके के मुताबिक, फिलहाल उन्हें बाहर रहने का जो समय मिला है, उसे वह ‘लीज पर मिला हुआ समय’ मानते हैं।
FIR को लेकर क्या बोले अभिजीत दीपके?अभिजीत दीपके ने कहा कि ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के चलते अगर उन्हें जेल भेजा जाता है तो वह इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह अमेरिका से ही इस मानसिक तैयारी के साथ आए थे कि उन्हें जेल जाना है।
उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ जितनी FIR करनी है, की जाए और अगर जेल भेजा जाता है तो वह चले जाएंगे। दीपके ने यह भी कहा कि उन्हें इस मामले में किसी तरह की चिंता नहीं है।
स्कूलों में वीडियो बनाने से रोकने पर सवालइंटरव्यू के दौरान दीपके ने स्कूलों में प्रवेश और वीडियो बनाने से जुड़े आदेशों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनके अभियान के दौरान स्कूलों के गंदे टॉयलेट, खराब बेंच या शिक्षकों की अनुपस्थिति जैसी चीजें दिखाई जाती हैं, लेकिन अगर उन्हें इन जगहों की तस्वीरें और वीडियो बनाने से रोका जाता है तो इसका मतलब है कि इन समस्याओं को सार्वजनिक होने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
दीपके ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर स्कूलों की स्थिति को लेकर शर्मिंदगी है तो स्कूलों को बेहतर किया जाना चाहिए। उनका कहना था कि यदि स्कूल अच्छे बनाए जाते तो उनके अभियान के तहत अच्छी तस्वीरें ही सामने आतीं।
सरकार पर गंभीर टिप्पणीस्कूलों में वीडियो बनाने पर रोक की तुलना करते हुए दीपके ने कहा कि किसी अपराध के बाद सबूत या शव छिपाने से अपराध खत्म नहीं होता। उन्होंने इसी उदाहरण के जरिए आरोप लगाया कि स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखाने वाले वीडियो को रोकना भी समस्याओं को सामने आने से रोकने जैसा है।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य स्कूलों में मौजूद समस्याओं को सामने लाना है और सरकार को इन मुद्दों पर कार्रवाई करनी चाहिए।
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर विवादअभिजीत दीपके की ओर से चलाए जा रहे ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को लेकर महाराष्ट्र में उनके खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इसी संदर्भ में उन्होंने जेल जाने की तैयारी की बात कही है। अभियान के दौरान स्कूलों की व्यवस्थाओं और सुविधाओं से जुड़ी कमियों को सामने लाने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: सोनम वांगचुक और CJP की राहें हुईं अलग? अभिजीत दीपके ने बताया सच