Tokyo 2020: 1983, 2007 और 2011 भूल जाइए, हॉकी का यह मेडल किसी भी वर्ल्ड कप से कहीं ज्यादा बड़ा : गौतम गंभीर

भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद Tokyo Olympic में देश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया है। टीम इंडिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को 5-4 से हरा दिया। पूरे देश ही नहीं दुनियाभर में भारतीय हॉकी टीम की चर्चा 1980 के बाद यानी 4 दशक बाद एक बार फिर हुई है। भारतीय टीम 1980 मास्को ओलंपिक में अपने आठ स्वर्ण मेडल में से आखिरी मेडल जीतने के 41 साल बाद ओलंपिक मेडल जीती है। भारतीय हॉकी टीम की इस जीत पर उन्हें देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। क्रिकेट जगत से भी उन्हें खूब बधाई मिल रही है।

वीरेंद्र सहवाग, गौतम गंभीर जैसे दिग्गज भारतीय हॉकी टीम के लिए ट्वीट कर रहे और आज के दिन को भारत के लिए बड़ा दिन बता रहे हैं।

गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भारतीय हॉकी टीम को बधाई देते हुए ट्वीट में लिखा है- 1983, 2007 और 2011 भूल जाइए, हॉकी का यह मेडल किसी भी वर्ल्ड कप से कहीं ज्यादा बड़ा है।

वहीं, सहवाग (Virender Sehwag) ने ट्वीट किया- 3-1 से पिछड़ने के बाद भारत ने फाइट की और ब्रॉन्ज मेडल जीता। 40 साल बाद हॉकी में पहला मेडल आ गया। मजा आ गया।