T20 World Cup 2026 का सुपर-8 चरण अब रोमांचक मोड़ पर है। जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से जीत के बावजूद टीम इंडिया का सेमीफाइनल सफर अभी सुनिश्चित नहीं है। इसी बीच ग्रुप-1 की ओर से साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल की अपनी सीट पक्की कर ली है, जबकि ग्रुप-2 से इंग्लैंड पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी है। फिलहाल दो सीटें खाली हैं और भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के लिए मुकाबला अब रोमांचक हो गया है।
भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगीटीम इंडिया के लिए अंतिम चार में जगह बनाने की राह सीधी नहीं है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम को सुपर-8 राउंड के अपने आखिरी मुकाबले में 1 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज से भिड़ना है। इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगी। ग्रुप-1 से साउथ अफ्रीका पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है।
न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के खिलाफ जीत जरूरीन्यूजीलैंड ने अब तक 2 मैचों में 1 जीत दर्ज की है, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ उनका मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। न्यूजीलैंड को सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में 27 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। जीत की स्थिति में कीवी टीम को अंतिम चार में स्थान मिल जाएगा। हालांकि अगर न्यूजीलैंड हार जाती है, तो सेमीफाइनल में उनका सफर खतरे में पड़ सकता है। खुशकिस्मती ये है कि न्यूजीलैंड का नेट रन रेट (+3.050) काफी अच्छा है, जो उन्हें लाभ पहुंचा सकता है।
पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत के साथ दुआ करनी होगीपाकिस्तान के पास अब तक सुपर-8 राउंड में केवल 1 पॉइंट है। टीम को 28 फरवरी को अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका से खेलना है। पाकिस्तान अगर जीत दर्ज कर लेता है, तो कुल पॉइंट्स बढ़कर 3 हो जाएंगे। हालांकि, पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के मैच के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा। अगर न्यूजीलैंड हारती है और पाकिस्तान जीतता है, तो नेट रन रेट से अंतिम चार की टिकट तय होगी।