प्रियंका की ड्रेस पर सवाल उठाना कितना जायज़

अभी कुछ दिनों पहले बर्लिन में अपनी फिल्म 'बेवाच' का प्रमोशन करने के लिए गई प्रियंका चोपड़ा ने बर्लिन आये हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी से मुलाकात की जिसकी प्रियंका ने एक फोटो ट्विटर पर भी शेयर की थीI उसके बाद से प्रियंका की कई लोगो ने निंदा की और कहा की प्रियंका ने मोदीजी का अपमान किया है क्यूंकि प्रियंका मोदीजी के सामने छोटे कपड़ो में बेठी थीI हमारा उन लोगो से केवल यह पूछना अनुचित ना होगा की हम कौन होते है यह बोलने वाली की प्रियंका को क्या पहनना चाहिए था और क्यों ?? प्रियंका चोपड़ा हमारे देश की एक ऐसी कलाकार है जिसे यह समझ है की किस के साथ कैसे मिलना चाहिएI

सबसे पहले आलोचकों को यह देखना और समझना चाहिए की प्रियंका बर्लिन जैसे शहर में अपनी हॉलीवुड फिल्म 'बेवाच' के प्रमोशन के लिए गई थी ना की प्रधानमंत्री जी से मिलने के लिएI ये मात्र एक संयोग ही था की उसी शहर में उसी समय हमारे प्रधानमंत्री जी का भी आगमन हुआ और शिष्टाचार के नाते प्रियंका उनसे मिलीI
Share this article