जोधपुर : ड्यूटी करने के बाद अपने घर आई और कमरे में जाकर फंदे से झूल गई AIIMS की डॉक्टर

शनिवार दोपहर एक परिवार की खुशियां तब लूट गई जब महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला जोधपुर एम्स में फिजियोथेरेपिस्ट पद पर कार्यरत हैं और पति भी एम्स में ही डॉक्टर हैं। मृतक महिला की पहचान डॉ. नीरू के रूप में हुई जिनके 13 साल की लड़की है और 7 साल का लड़का है। पति-पत्नी दिल्ली निवासी हैं, जो जोधपुर में एक साथ काम करते थे। वह ड्यूटी करने के बाद अपने घर आई और कमरे में जाकर फंदे से झूल गई। बच्चे जब मां से मिलने कमरे में गए तब वारदात का खुलासा हुआ। डॉक्टर को फंदा लगाने के थोड़ी देर बाद ही इमरजेंसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जान बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। खुदकुशी के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है।

एम्स के पीएमआर में कार्यरत नीरू सोनी (42) आज दोपहर को ड्यूटी पूरी कर परिसर में बने अपने आवास पहुंची। उस समय उसका बेटा, बेटी, पति और सास घर पर थे। घर पहुंचने के बाद नीरू 2 मिनट अपने परिवार के साथ बैठी। इसके बाद अपने कमरे में चली गई। जब डॉ. नीरू काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आई तो बच्चे बुलाने के लिए कमरे में गए। देखा तो नीरू फंदे पर लटकी थी। इसकी जानकारी उन्होंने परिवार को दी। पूरे घर में कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी भी आ गए। डॉ. नीरू को तुरंत नीचे उतारा और एम्स की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। काफी कोशिश के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस उनसे घटनाक्रम के बारे में जानकारी ले रही है। डॉ. नीरू का शव मोर्चरी में रखवाया गया है।