जोधपुर : फांसी का फंदा लगाकर महिला ने ससुराल में की आत्महत्या

लूणी के सुबदंड गांव में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां दो साल पहले ब्याह कर आई महिला ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थानाधिकारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। उसका पीहर बीकानेर में हैं। फिलहाल पीहर पक्ष की तरफ से कोई शक जाहिर नहीं किया गया है। शादी को दो साल ही हुए थे। जांच एसडीएम कर रहे हैं।

घटना के वक्त महिला का ससुर खेत में बोरड़ी पर गया था और उसकी ननद नरेगा मजदूरी पर गई हुई थी। महिला का पति मप्र में मजदूरी करता है। लूणी थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि सुबदंड गांव की रहने वाली 28 साल की रामूदेवी पत्नी चंदाराम जाट ने अपने ससुराल में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। उसका पति मध्यप्रदेश में मजदूरी करता है। घर पर उसकी डेढ़ साल की बेटी, ससुर व ननद ही रहते हैं। सास का पहले ही देहांत हो चुका है।