जोधपुर : चलती टैक्सी में व्यापारी की जेब से किए 50 हजार पार, गिरफ्तार महिला चोर

बुधवार को पेशे से दुकानदार झंवर के लोरडी देजगरा निवासी पुखराज से चलती टैक्सी में महिला चोर ने 50 हजार पार कर लिए थे जिसकी रिपोर्ट ने लिखाने पर पुलिस ने जांच की और शातिर महिला चोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एसीपी दरजाराम ने बताया कि महिला के हुलिए के आधार पर झुग्गी-झोपड़ियों की तलाशी ली गई तो देवनगर थाना इलाके के हेमजी नगर झोपड़ पट्टी निवासी महिला रेवता पत्नी नाटकर बेलदार ने एक गड्ढा खोदकर 50 हजार रुपए छुपा दिए थे। पुलिस ने रुपए जब्त कर महिला को गिरफ्तार किया।
व्यापारी बुधवार को दिन में किराणा सामान खरीदने कृषि मंडी आए थे। भैरूजी चौराहे से टैक्सी कर कृषि मंडी जा रहे थे, तब उनके पास एक महिला भी टैक्सी में बैठी थी। जैसे ही कृषि मंडी चौराहे पर उतरे जेब देखी तो 50 हजार रुपए गायब मिले। महिला ने जेब के चीरा लगा रुपए पार कर लिए।