झुंझुनू : महिला के साथ यौन शोषण का मामला, शादी का झांसा देकर फंसाया

झुंझुनू में महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण का मामला सामने आया हैं। जिले के खेतड़ी नगर में एक महिला ने 4 लोगों पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। जिसमें महिला की शिकायत पर थाने में मामला भी दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। महिला से चारों आरोपियों की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी गई है। महिला झारखंड के रांची के रहने वाली बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार न्यू सहदेव नगर रांची झारखंड की महिला ने मामला दर्ज करवाया कि नरेश कुमार, सुरेश, बबलू व राजू शर्मा उसे शादी का झांसा देकर झुंझुनू जिले के कांकरिया गांव ले आए थे। जिसके बाद यहां पर उसका यौन शोषण किया गया। जिसके बाद किसी दूसरे व्यक्ति के भेजने लगे। महिला किसी तरह उनके चंगुल से भागकर थाने पहुंची। जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही चारों आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही महिला का मेडिकल भी करवाया जा सकता है।