बीकानेर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जहां पति के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध थे और जब इसका पत्नी द्वारा विरोध किया गया और ससुराल वालों से इसकी शिकायत की गई तो पति ने नाराज होकर महिला को तीन तलाक दे दिया। यही नहीं उसने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया। महिला ने पति के खिलाफ नयाशहर थाने में इसका मुकदमा दर्ज कराया है। नाबालिग बेटी को अकेला देखकर पति ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जांच एसएचओ राणीदान उज्ज्वल करेंगे।
पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी नागौर के मूंडवा में हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले परेशान करने लगे। पति के दूसरी महिला से संबंध थे। उसने धमकी दी कि किसी को इसके बारे में बताया तो तलाक दे देगा। उसने पति के अवैध संबंध के बारे में ससुराल वालों को बताया तो पति तीन तलाक बोलकर मुंबई चला गया। बाद में पता चला कि पति नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता था। उसके साथ अश्लील हरकत भी की थी। इससे आहत महिला अपने तीन बच्चों को लेकर पीहर बीकानेर आ गई और यहीं रहने लगी। कुछ समय बाद एक रिश्तेदार की शादी में वह शामिल हुई थी, जिसमें पति भी आया हुआ था।