चमोली आपदा में अब तक 62 शव मिले, 28 मानव अंग भी बरामद हुए; 142 अभी भी लापता

चमोली हादसे के रेस्क्यू का आज 13वां दिन है। अब तक आपदा में लापता व्यक्तियों में से 62 शव और 28 मानव अंग बरामद किए जा चुके हैं। इनमें से 34 शवों की शिनाख्त की जा चुकी है। 142 लोग अभी भी लापता हैं। ये आपदा इतनी भयावह थी कि अब तक चमोली के कई हिस्सों में मलबा दिख रहा है। ये मलबा भी चट्‌टान की तरह हो गया है। इसे खोदकर NDRF, SDRF और उत्तराखंड पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दे रही है।
रेस्क्यू अपडेट

कुल लापता - 203
शव बरामद - 62
अब तक शिनाख्त- 34
मानव अंग बरामद -28
अब भी लापता- 142
गुमशुदगी दर्ज- 204
डीएनए सैंपल लिए- 105

अधिकारियों ने बताया कि तपोवन टनल में अभी भी बड़ी संख्या में लोगों के होने की आशंका है। कीचड़ और दलदल होने के चलते रेस्क्यू में दिक्कतें आ रहीं हैं। लोगों के शव खराब न हों इसलिए रेस्क्यू ऑपरेशन संभालकर चलाया जा रहा है।