7 जून को अयोध्‍या जाएंगे CM योगी, राम की 7 फुट ऊंची काष्ठ प्रतिमा का करेंगे अनावरण

7 जून को यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) राम नगरी अयोध्‍या (Ayodhya) का दौरा करेंगे। अयोध्या शोध संस्थान भगवान राम की 7 फुट की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने जा रहा है। काष्ठ कला की दुर्लभ मूर्ति अयोध्या शोध संस्थान के शिल्प संग्रहालय में स्थापित की जाएगी। यह आकर्षण का केंद्र होगी। कावेरी कर्नाटक स्टेट आर्ट एंड क्राफ्ट एंपोरियम से खरीदी गई मूर्ति अयोध्या के लिए एक और गौरव की बात है। 35 लाख रुपये खर्च करके खरीदी गई भगवान राम की मूर्ति अयोध्या के लिए गौरव का विषय होगी। इस मूर्ति को 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। 7 जून को न्यास अध्यक्ष गोपाल दास के जन्मोत्सव में शिरकत करने अयोध्या पहुंच रहे मुख्यमंत्री इस मूर्ति का अनावरण करेंगे।

7 फुट की इस प्रतिमा को बनाने वाले कारीगरों की मानें तो इसके निर्माण में 3 साल से अधिक का समय लगा है। यह प्रतिमा काष्ठ कला की दुर्लभ कृतियों में शामिल है। यह टीकवुड की बनी काष्ठ कला की दुर्लभ कृतियों में से एक है जिसे 2017 में राष्ट्रपति की ओर से पुरस्कृत भी किया जा चुका है।

21 मीटर ऊंची राम प्रतिमा काम शुरू

सीएम योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक 221 मीटर ऊंची राम प्रतिमा काम शुरू हो गया है। इसमें 151 मीटर की प्रतिमा होगी, उसके ऊपर 20 मीटर ऊंचा छत्र बनेगा और नीचे 50 मीटर ऊंचा बेस बनेगा। इसमें राम कथा का म्यूजियम, लाइब्रेरी, राम जन्मभूमि मंदिर का इतिहास दर्शाने वाली सामग्री व देश विदेश की राम लीलाओं से जुड़े दुर्लभ चित्र लगाए जाएंगे।