देश में रहना है तो भारत माता की जय बोलना ही पड़ेगा : धर्मेंद्र प्रधान

नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बीच शनिवार को केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने कहा कि क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे? क्या भगत सिंह और नेता जी सुभाष चंद्र बोस का बलिदान बेकार जाएगा? क्या लोगों ने स्वतंत्रता के लिए इसलिए लड़ाई की ताकी आजादी के 70 साल बाद देश इस पर विचार करेगा कि नागरिकता गिनें या न गिनें? क्या इस देश को हम धर्मशाला बनाएंगे?

राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) का विरोध कर रहे लोगों पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने निशाना साधते हुए कहा कि क्या अब हम हमारे देश को धर्मशाला बनाने जा रहे हैं, जहां कोई भी बिना रोक-टोक के घूम सके। भारत में रहना है तो भारत माता की जय भी कहना ही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भारत में ऐसे ही लोग रह पाएंगे, इस विचार को हमें स्पष्ट करना ही पड़ेगा। बीजेपी नेता ने कहा हमें यह चुनौती स्वीकार करनी होगी और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि केवल वे लोग ही यहां रह सकें जो ‘भारत माता की जय' कहने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दे, शनिवार को कांग्रेस ने अपने 135वें स्थापना दिवस के मौके पर नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 'संविधान बचाओ, भारत बचाओ' रैली का आयोजन किया था।