अलवर : सड़क हादसे में हुई बाइक सवार दंपती की माैत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

रविवार शाम करीब 7।30 बजे मालाखेड़ा-लक्ष्मणगढ़ मार्ग स्थित श्याम गंगा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती की माैत हाे गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय त्रिलोक कुमार खंडेलवाल व उसकी पत्नी विजेता खंडेलवाल के रूप में हुई। मृतक त्रिलोक कुमार लक्ष्मणगढ़ में कपड़े की दुकान करता था। मृतक दंपती के काेई संतान नहीं थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मालाखेड़ा थाना पुलिस ने घटना स्थल पर लहुलुहान हालत में मिले दंपत्ति को सीएचसी मालाखेड़ा भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने दाेनाें काे मृत घोषित कर दिया।

त्रिलोक की बहन मालाखेड़ा में रहती है। त्रिलोक व उसकी पत्नी विजेता बहन के घर गए अाैर चाय-नाश्ता किया। इसके बाद दाेनाें बाइक से गांव के लिए रवाना हाे गए। करीब 25 मिनट बाद ही त्रिलोक के जीजा जितेंद्र काे हादसे की खबर मिली। मृतक त्रिलोक के जीजा जितेंद्र खंडेलवाल निवासी मालाखेड़ा ने बताया कि उसका साला त्रिलोक व उसकी पत्नी विजेता अलवर से बाइक से अपने गांव लक्ष्मणगढ़ जा रहे थे। रास्ते में गांव श्याम गंगा के पास बाइक काे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

कई दिनाें से त्रिलोक सिर दर्द के कारण परेशान था। वह पत्नी के साथ खुद काे डॉक्टर काे दिखाने के लिए बाइक से अलवर गया, वापस घर जाते समय यह हादसा हाे गया। मालाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक त्रिलोक व उसकी पत्नी विजेता के शवाें का सोमवार काे सीएचसी मालाखेड़ा में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वाहन व उसके चालक का पता नहीं चल सका है।