चूरू : तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद ऊपर से गुजर, नशे में था ड्राईवर

रविवार को चूरू जिले के सिधमुख राजगढ़ रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला जिसमें दो महिलाओं को टक्कर मारने के बाद ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया जिससे जिसमें एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया की गाड़ी चालक शराब पीए हुए था। वह मौके से फरार हो गया। दोनों महिलाएं रिश्ते में देवरानी और जेठानी बताई जा रही हैं जो खेत पर काम करने जा रही थीं। हादसे में जेठानी चैनकी (42) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी महिला देवरानी मीरा (40) घायल हो गई। घायल को इलाज के लिए राजगढ़ ले जाया गया है। पुलिस मौके से भागे ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

घटना की जानकारी मिलने पर सिधमुख पुलिस मौके पर पहुंची। वहां हादसे से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा। ग्रामीणों की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को शव भी नहीं उठाने दिया। जानकारी मिलने पर एसडीएम पंकज घडवाल, राजगढ़ सीओ गुरु भूपेंद्र मय टीम और आरएसी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दो घंटे तक प्रशासन के विरोध नारेबाजी की। इसके बाद शव पुलिस को शव उठाने दिया।