बूंदी : पत्नी को नापसंद करता था पति, जबरन दुष्कर्म करवाकर किया युवक के हवाले, तीन गिरफ्तार

जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र के विजयगढ़ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा हैं जहां एक पति को अपनी नाबालिग पत्नी नापसंद थी तो उसका जबरन दुष्कर्म करवाकर अन्य युवक के साथ नाता बैठाने का प्रयास किया। पुलिस ने मामले में पीड़िता के पति, ननद सहित एक अन्य युवक को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी फरार चल रहा है। हिंडोली डीएसपी श्याम सुंदर ने बताया कि रविवार दोपहर आरोपी प्रिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी महिला की निशानदेही पर पति राकेश मीणा व ओमप्रकाश को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महेंद्र की तलाश जारी है।

डीएसपी विश्नोई ने बताया कि 3 नवंबर को पीड़िता के पिता ने बेटी के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। रिपोर्ट में बताया था कि उसकी बेटी की शादी विजयगढ़ निवासी राकेश मीणा के साथ हुई थी। पिता ने बेटी को बेचने का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने लड़की को 10 नवम्बर को पकड़कर बयान लिया। लड़की ने गैंग रेप और पति पर बेचने का आरोप लगाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 30 सितम्बर को रात 1 बजे उसके पति राकेश मीणा (20) ने घर के पास ग्रेड पर बुलाया। मारपीट कर ननंद प्रिया उर्फ फोरी (20), नंदोई महेंद्र मीणा (22) के साथ देवली ले गया।

देवली में ननद-नंदोई ने किराए पर मकान ले रखा था। दोनों ने उसे गांव के रहने वाले ओमप्रकाश के हवाले कर दिया। ओमप्रकाश ने दुष्कर्म किया। तीन दिन बाद गांव बाघ की झोपड़ियां शकरगढ़ ले आया। लगातार दुष्कर्म करता रहा। परिवार वालों को बताया कि यह फोरी की सहेली है। कुछ दिन यही रहेगी। पीड़िता ने मौका पाकर भाई को फोन पर घटना की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने नंदोई महेंद्र मीणा, ननंद प्रिया उर्फ फोरी बाई, ओम प्रकाश व पति राकेश मीणा के खिलाफ गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया।