राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं तथा समकक्ष परीक्षाओं में इस बार 21. 58 लाख बच्चे बैठेंगे। बोर्ड इतिहास में संभवत: पहली बार बोर्ड परीक्षाओं में इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रविष्ट होंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिन विद्यार्थियों ने फॉर्म भर दिए थे, उनके लिए फीस सबमिट करने का गुरुवार को अंतिम दिन है।
अब तक भरे गए फार्मों से पता लगता है कि पिछले साल की तुलना में लगभग 1 लाख अधिक फार्म भरे जा चुके हैं। बोर्ड ने अब तक परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन संभावना यही है कि इस बार बोर्ड की परीक्षाएं मई में ली जा सकती हैं। बोर्ड की वर्ष 2021 की 10वीं और 12वीं मुख्य परीक्षाओं के परीक्षा फॉर्म भरने की सामान्य शुल्क के साथ प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।अब शुल्क जमा करने का गुरुवारको अंतिम दिन है। 10वीं व समकक्ष परीक्षाओं के लिए 12.64 लाख विद्यार्थी आवेदन करने वाले हैं, जबकि 8.82 लाख विद्यार्थी 12वीं व समकक्ष परीक्षाओं के लिए अावेदन करने वाले हैं। बोर्ड द्वारा 10वीं, प्रवेशिका, व्यवसायिक शिक्षा तथा मूकबधिर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म के साथ ही 12वीं मुख्य परीक्षा, वरिष्ठ उपाध्याय, 12वीं वोकेशनल कोर्सेज और मूक बधिर विद्यार्थियों के परीक्षा फॉर्म भराए गए हैं।