जीवन के हर पडाव पर काम आएगी स्वामी विवेकानंद की कही ये 10 बातें, आइये जानें

12 जनवरी का दिन पूरे भारतवर्ष में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं। इस दिन भारतीय संस्कृति को पूरी दुनिया में फैलाने वाले स्वामी विवेकानंद की जयंती होती हैं। स्वामी विवेकानंद की कही गई बातें आज भी जीवन के हर पडाव पर व्यक्ति का मार्ग प्रशस्त करती हैं। आज हम आपको स्वामी विवेकानंद की कुछ ऐसी ही प्रेरक कथन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

- तुम फुटबॉल के जरिए स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाए गीता का अध्ययन करने के।

- दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।

- एक समय में एक काम करो, ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।

- किसी दिन, जब आपके सामने कोई समस्या ना आए, आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

- उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य हासिल ना हो जाए।

- खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है।

- सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। खुद पर विश्वास करो।

- जो आग हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है। यह अग्नि का दोष नहीं है।

- मस्तिष्क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान हैं। जब वो केन्द्रित होती हैं, चमक उठती हैं।

- एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो। उसके बारे में सोचो। उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने दिमाग, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका है।