IPL 2020 : 200वें मैच में धोनी के नाम हुई ये अन्य दो उपलब्धियां, किया ऐसा कैच कि सभी कर रहे तारीफ, VIDEO

बीते दिन सोमवार को चेन्नई का राजस्थान से मैच हुआ जिसमे CSK को 7 विकेट की हार का सामना करना पड़ा। यह मैच धोनी के लिए बहुत महत्वपूर्ण था क्योंकि यह उनका आईपीएल में 200वां मैच था और ऐसा करने वाले वे पहले खिलाड़ी थे। लेकिन इसी के साथ ही धोनी ने इस मैच में दो और अन्य उपलब्धियां भी पाई हैं। महेंद्र सिंह धोनी के लिए सोमवार का दिन निजी तौर पर बेहद खास रहा।

सीएसके की तरफ से खेलते हुए अपने 4000 रन भी पूरे किए। इतना ही नहीं धोनी ने विकेट के पीछे एक हाथ से कैच पकड़कर अपना 150वां शिकार भी किया। धोनी अब तक इस टी-20 लीग में 112 कैच और 39 स्टंपिंग कर चुके हैं।

धोनी ने इस दौरान संजू सैमसन का एक मुश्किल कैच पकड़ा और सभी को हैरान कर दिया। दरअसल राजस्थान के बल्लेबाज संजू सैमसन ने दीपक चाहर के पांचवें ओवर की तीसरी गेंद को लेग साइड की तरफ फ्लिक कर दिया, लेकिन विकेट के पीछे खड़े धोनी ने अपनी बाईं तरफ छलांग लगाकर एक हाथ से कैच पकड़ लिया।

39 वर्षीय धोनी की इस फुर्ती को देखकर सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनकी जमकर तारीफ की। यहां तक उनके इस कैच को देखकर खुद गेंदबाज दीपक चाहर भी हैरान रह गए थे।