कोटा : रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, पति ने ही डाला ससुर से संबंध बनाने का दबाव, गिरफ्तार पिता-पुत्र

शहर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक ऐसी घटना हुई जिसने सभी को हैरानी में डाल दिया क्योंकि यहां एक पति ने अपनीं पत्नी को तीन साल तक बंधक बनाए रखा और उसपर ससुर के साथ संबंध बनाने का दबाव भी डाला। इस मामले में पत्नी ने किसी तरह भागकर मध्यप्रदेश के झांसी में मामला दर्ज कराया था। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए झांसी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम कोटा भेजी। लेकिन आरोपी नहीं मिले। झांसी पुलिस ने आरोपी पति व ससुर पर 5 हजार का इनाम घोषित किया। इस बीच झांसी पुलिस लगातार कोटा पुलिस के सम्पर्क में रही। कोटा पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति सुनील व उसके पिता को गिरफ्तार किया। और झांसी पुलिस को सूचना दी। झांसी पुलिस दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई।

कैथूनीपोल थाना सीआई सतपाल पारीक ने बताया कि शादी के वक्त पीड़िता महज 17 साल की थी। पीड़िता के पिता की मौत हो चुकी थी। मां की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके दो बुआ है जिसमें से एक की शादी कोटा हुई थी। पीड़िता का आरोप था कि दोनों बुआ ने जबरन उसकी शादी कोटा में सुनील से करवा दी। सुनील मजदूरी का काम करता है। ओर उसकी एक बुआ का रिश्तेदार लगता है। शादी के बाद से ही सुनील पीड़िता को बंधक बनाकर रख रहा था। उसकी इच्छा के विरुद्ध कई बार शारीरिक सम्बंध भी बनाये। साथ ही आरोपी सुनील ने अपने पिता साथ भी सम्बंध बनाने के लिए दबाव बनाया। कुछ समय पहले पीड़िता के नाना का देहांत हुआ तो पीड़िता सुनील के चंगुल से निकलकर झांसी चली गई। वहां जाकर उसने सारी बात अपने भाई को बताई। फिर दोनों झांसी के थाने में जाकर पति व ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।