बदमाशों के बढ़ते हौसलों के चलते क्राइम भी बढ़ता जा रहा हैं। इसका एक नजारा देखने को मिला शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड-पुरी तिराहा के बीच जहां देर रात स्कूटी सवार बदमाश ने व्यक्ति को टाइम पूछने के लिए रोका और उसका मोबाइल लेकर भाग गए। वारदात के तुरंत बाद नाकाबंदी के साथ युवक की तलाश करवाई लेकिन वह नहीं मिल पाया। पुलिस ने घटना को लेकर पुलिस कमांड और आस-पास लगे CCTV फुटेज को जांचना शुरू कर किया है। फिलहाल बदमाश की पहचान के प्रयास चल रहे हैं।
शहर के महात्मा गांधी अस्पताल रोड-पुरी तिराहा के बीच में रात को वॉकिंग कर रहे व्यक्ति का मोबाइल स्कूटी सवार छीन कर भाग गया। उसने टाइम पूछने के बहाने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अब कमांड कंट्रोल के कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। शातिर की पहचान की जा रही है। उदय मंदिर थाने के ASI स्टेशन चौकी प्रभारी भंवराराम ने बताया कि शहर के अंदरूनी क्षेत्र चांदी हाल केसरवाड़ी आंखों के अस्पताल के सामने रहने वाला दर्शन सांखला पुत्र भूपेंद्र राज सांखला और उसका मित्र रात साढ़े बारह बजे के आस-पास घूमते हुए महात्मा गांधी अस्पताल रोड से पुरी तिराहा के समीप पहुंचे थे। तब पुरी तिराहा से कुछ पहले एक बेकरी के नजदीक स्कूटी सवार युवक आया और टाइम पूछा। उसने टाइम बताने के लिए अपनी जेब से मोबाइल निकाला तब वह युवक झपटा मारकर उसका मोबाइल ले गया।