जोधपुर : नशीला पदार्थ पिला किशोरी से किया दुष्कर्म, बदनाम करने की धमकी पर 10 माह तक देह शोषण

प्रतापनगर थाना इलाके में रहने वाली एक किशोरी का यौन शोषण करने का मामला दर्ज किया गया है। किशोरी से पहली बार जनवरी माह में आरोपी ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इसके बाद लगातार यौन शोषण किया गया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट एवं दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र में ही रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने उसकी नाबालिग पुत्री को जनवरी महीने में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसको बदनाम करने की धमकियां देकर उसका देह शोषण और आर्थिक शोषण करना शुरू कर दिया। आखिरकार पीड़िता की मां थाने पहुंचीं। पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है।