राजस्थान की सुमन राव बनीं फेमिना मिस इंडिया 2019

फेमिना मिस इंडिया 2019 (Femina Miss India 2019) का ताज राजस्थान की सुमन राव (Suman Rao) के सिर सजा। मुंबई के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में आयोजित मिस इंडिया प्रतियोगिता में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, चिंत्रगंदा सिंह, रेमो डिसूजा, विक्की कौशल,कटरीना कैफ, मौनी रॉय, नोरा फतेही और आयुष शर्मा, मिस वर्ल्ड 2018 वेनेसा पोंसे, शहाने पिकॉक, मुकेश छाबरा मौजूद रहें। इस खास शाम को करण जौहर, मनीषा पॉल और पूर्व मिस वर्ल्ड और मिस इंडिया मानुषी छिल्लर होस्ट ने होस्ट किया। 22 साल की सुमन राव (Suman Rao) पिछली मिस इंडिया अनुकृति वास के बाद यह खिताब जीतने में कामयाब रही हैं। प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर अप तेलंगाना की संजना विज रहीं। इसके अलावा बिहार की श्रेया शंकर ने मिस इंडिया यूनाइडेड कॉन्टिनेंट 2019 और छत्तीसगढ़ की शिवानी जाधव ने मिस ग्रैंड इंडिया 2019 का खिताब जीता।

सुमन राव चार्टर्ड अकाउंटेंट की तैयारी कर रही हैं

सुमन राव ने चार्डेड अकाउंटेंट की पढ़ाई की है। सुमन का कहना है कि वो जीवन में उन चीजों को करने की भी हिम्मत रखती हैं जिन्हें लोग अनिश्चित मानते हैं। सुमन जीवन में सबसे ज्यादा प्रभावित अपने माता-पिता से हैं। मिस इंडिया 2019 का खिताब जीतने वाली सुमन कहती हैं कि ये उनके लिए सबसे बड़ी उपलब्धित है। क्या आप ये बात जानते हैं कि 2019 की मिस इंडिया सुमन साल 2018 की पहली रनर अप रही थीं।

फेमिना मिस इंडिया 2019 प्रतियोगिता में कुल 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। साल 2018 के इवेंट की बात करें तो उस ताज को तमिलनाडु की अनुकृति दास ने जीता था। सुमन सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। इस प्रतियोगिता को जीतने तक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के बायो में खुद के 2018 में फर्स्ट रनर अप होने की बात लिख रखी है।

7 दिसंबर को थाइलैंड के पट्टाया में होने वाली मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में सुमन राव भारत की तरफ से भाग लेंगी। यह फेमिना मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का 56वां आयोजन था।