महाराष्ट्र के शिरडी में स्पाइस जेट के एक विमान का सामने वाला पहिया टूट गया। यह विमान दिल्ली से शिरडी की ओर जा रहा था। स्पाइस जेट SG946 ने दिल्ली से शिरडी के लिए उड़ान भरी थी। शिरडी में विमान के लैंडिंग के दौरान ये हादसा हुआ। जब विमान शिरडी एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था तो रनवे से बाहर चला गया।
हादसे में विमान का अगला चक्का टूट गया। हालांकि खैरियत ये रहा कि चालक दल और विमान में बैठे पैसेंजर्स को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सोमवार शाम करीब 4 बजे यह हादसा हुआ है। इस घटना के बाद शिरडी आने-जाने वाले विमानों में देरी हो सकती है। घटना की वजह क्या है, स्पाइस जेट जांच कर रहा है।