भगतसिंह को पसंद थी चार्ली चैप्लिन की फिल्में, जानें ऐसे कई रोचक तथ्य

भगतसिंह को देश का सबसे चहेता क्रांतिकारी कहे तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। भगतसिंह अपनी सोच और आजादी के प्रति अपनी लगन के लिए जाने जाते हैं। 23 साल की छोटी उम्र में ही देश की आजादी के लिए लड़ते हुए और आजादी की अलख जागते हुए वे फांसी पर लटक गए। आज भगतसिंह के जन्मदिन के ख़ास मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

* बचपन में जब भगत सिंह अपने पिता के साथ खेत में जाते थे तो पूछते थे कि हम जमीन में बंदूक क्यों नही उपजा सकते।

* जलियावाला बाग हत्याकांड के समय भग़त सिंह की उम्र सिर्फ 12 साल थी। इस घटना ने भगत सिँह को हमेशा के लिए क्रांतिकारी बना दिया।

* भगत सिंह ने अपने काॅलेज के दिनो में ‘National Youth Organisation‘ की स्थापना की थी।

* कॉलेज के दिनो में भग़त सिंह एक अच्छे अभिनेता भी थे। उन्होने बहुत से नाटकों में हिस्सा लिया। भग़त सिंह को कुश्ती का भी शौक था।

* भग़त सिंह एक अच्छे लेखक भी थे वो उर्दू और पंजाबी भाषा में कई अखबारों के लिए नियमित रूप से लिखते थे।

* हिन्दू-मुस्लिम दंगों से दुःखी होकर भग़त सिंह ने घोषणा की थी कि वह नास्तिक हैं।

* भग़त सिंह को फिल्में देखना और रसगुल्ले खाना काफी पसंद था। वे राजगुरु और यशपाल के साथ जब भी मौका मिलता था, फिल्म देखने चले जाते थे। चार्ली चैप्लिन की फिल्में बहुत पसंद थीं।

* ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा भग़त सिंह ने दिया था।

* भगत सिंह की अंतिम इच्छा थी कि उन्हें गोली मार कर मौत दी जाए। हालांकि, ब्रिटिश सरकार ने उनकी इस इच्छा को भी नज़रअंदाज़ कर दिया।