Corona Vaccine Update: भारत में अब तक कोरोना वैक्सीन के 21 करोड़ डोज लगाए गए; महाराष्ट्र में 2 करोड़ से ज्यादा टीके लगे

देश में कोरोना वैक्सीन के लगाए गए डोज की संख्या 21 करोड़ के पार कर गई है। शनिवार को 18 से 44 साल उम्र के 14.15 लाख लोगों को पहला और 9,075 को दूसरा टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन के तीसरे फेज की शुरुआत के बाद से देश भर में 1.82 करोड़ लोगों को पहला डोज लगाया गया है। तीसरा फेज 1 मई से शुरू हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि बिहार, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश ने 18 से 44 साल उम्र के 10 लाख से ज्यादा लोगों को पहला टीका लगा है। शाम 7 बजे तक मिली रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कुल 21.18 करोड़ डोज लगाए गए हैं। इनमें 98.61 लाख हेल्थ केयर वर्कर्स शामिल हैं, जिन्हें एक वैक्सीन लग चुकी है। 67.71 लाख को दूसरा टीका लगा है।

15.55 करोड़ फ्रंटलाइन वर्कर को पहला और 84.87 लाख को दोनों टीके लग चुके हैं। इनमें 18-44 साल एजग्रुप के 1.18 करोड़ को पहला और 9,373 को दूसरा डोज लगा है। 134वें दिन शाम 7 बजे तक कुल 28,09,436 लाख टीके लगाए गए। इनमें 25.11 लाख लोगों ने अपना पहला और 2.98 लाख ने दूसरा टीका लगवाया। टीकाकरण अभियान के 134वें दिन टीके की कुल 28,09,436 खुराक दी गईं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महाराष्ट्र देश का इकलौता राज्य है, जहां 2 करोड़ से ज्यादा (2.20) करोड़ टीके लगाए गए हैं। इसके अलावा कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश और बिहार में एक करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं।

अब तक वैक्सीनेशन की स्थिति

ग्रुप - एक डोज - दोनों डोज


हेल्थकेयर वर्कर्स - 98.61 लाख -67.71 लाख
फ्रंटलाइन वर्कर्स - 15.55 करोड़ - 84.87 लाख
18-44 साल - 1.18 करोड़ - 9,373
45-60 साल - 6.53 करोड़ - 1.05 करोड़
60 साल से ऊपर - 5.84 करोड़ - 1.86 करोड़

राज्यों के पास 1.82 करोड़ डोज मौजूद

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास 1.82 करोड़ से ज्यादा डोज उपलब्ध हैं। इसके साथ ही आने वाले तीन दिनों में राज्यों के पास 4 लाख से ज्यादा डोज और पहुंच जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से अब तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 22.77 करोड़ से ज्यादा डोज दिए गए हैं।