झारखंड : सोरेन सरकार की सराहनीय पहल, ऑक्सफोर्ड पढ़ने जाएंगे छह आदिवासी छात्र, उठाएगी पूरा खर्च

झारखंड की सोरेन सरकार की सराहनीय पहल के तहत शुरू की गई मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना में सरकार छह आदिवासी छात्रों को को ऑक्सफोर्ड पढ़ने भेजने की तैयारी कर रही हैं जिसका पूरा खर्चा सरकार ही उठाएगी। इस योजना में सिर्फ झारखंड के निवासी ही आवेदन कर सकते हैं। ऐसी योजना चलाने वाला झारखंड पहला राज्य भी है। इसके तहत एससी-एसटी वर्ग के 10 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा।

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत झारखंड सरकार राज्य से अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राओं को ऑक्सफोर्ड और कैंब्रिज जैसे प्रतिष्ठित विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका दे रही है। आवेदक के पास अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र होना आवश्यक है। जो आवेदन कर रहा है उसकी उम्र 40 से ऊपर नहीं होनी चाहिए और ग्रेजुएशन में कम से कम 55 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

झारखंड में सत्ताधारी दल जेएमएम के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा झारखंड से ऑक्सफॉर्ड पहुंचने वाले पहले छात्र थे। उनका शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। यह देश के लिए बड़ी बात है। साथ ही उन्होंने पिछली रघुवर सरकार पर भी निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार ने अपने कार्यकाल में उच्च और तकनीकी संस्थानों में पढ़ने वाले एससी-एसटी छात्र के स्टाइपेंड को भी रोक दिया गया था। भाजपा पर बड़ी बातें करती है। लेकिन हेमंत सोरेन की सरकार ऐसे बच्चों को पढ़ने के लिए विदेश भेज रही है।