महिला हुई देवर के दुष्कर्म का शिकार, विरोध करने पर पति ने तलाक बोलकर निकाला घर से बाहर, पुलिस में नहीं हुई सुनवाई

उत्तरप्रदेश में महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाएं आमजन में चिंता बढ़ाने का काम करी हैं। ऐसा ही एक मामला आगरा के ताजगंज क्षेत्र के मोहल्ले का सामने आया जब एक शादीशुदा महिला से उसी के देवर ने दुष्कर्म किया और इसका विरोध करने पर पति ने तलाक बोलकर घर से बाहर निकाल दिया। पति पेंटर है। निकाह के बाद से ही उसका उत्पीड़न किया जाने लगा। उनका एक नौ साल का बेटा है। ससुराली दहेज की मांग करते हैं। पति अप्राकृतिक कृत्य करता है।

थाना ताजगंज क्षेत्र की महिला का आरोप है कि 11 सितंबर को महिला अपने कमरे में घरेलू कार्य कर रही थी। तभी देवर कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।। इसकी शिकायत पति और ससुरालियों से की। मगर, उन्होंने मारपीट की। इसके बाद पति ने तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया।

विरोध करने पर चाकू से जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी। मगर, वह उस पर ही आरोप लगाने लगा। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आकर ससुरालियों को समझाया। मगर, कार्रवाई नहीं की। थाना पर भी शिकायत नहीं ली। बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी आफिस में प्रार्थनापत्र दिया। मामले में थाना ताजगंज पुलिस को जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।