नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में गोलीबारी, 1 की मौत, कई लोगों के घायल

सोमवार को नीदरलैंड के उट्रेक्ट शहर में एक ट्राम में अंधाधुंध गोलीबारी किए जाने की घटना सामने आई है जिसमे 1 की मौत हो गई वहीं कई लोगों के ज़ख्मी होने की खबर है। उट्रेक्ट पुलिस के ट्विटर अकाउंट में कहा गया है कि गोलीबारी की घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। सहायता अभियान चलाया जा रहा है।

उट्रेक्ट पुलिस ने जानकारी दी है कि गोलीबारी की यह घटना एक ट्राम में हुई, मदद के लिए कई हेलीकॉप्टर तैनात किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में आतंकी शामिल हो सकते हैं।
उट्रेक्ट पुलिस के मुताबिक फायरिंग स्थानीय समयानुसार 10:45AM बजे हुई। फायरिंग में कई लोग घायल हो गए हैं। जहां पर फायरिंग हुई, उस इलाके पूरी तरह से घेर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।