सवा तीन साल के सत्यम ने दर्ज कराया इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम, बना कम उम्र का धावक

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के सत्यम बुडानिया ने इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाकर अपने परिवार को गौरवान्वित किया हैं। सत्यम की उम्र 3 साल 5 महीने हैं जिसने 5 मिनट में 900 मीटर दूरी तय कर सबसे कम उम्र का धावक बनने का रिकार्ड कायम किया है। अब सत्यम देश में सबसे छाेटी उम्र का धावक बन गया हैं। देश के सबसे कम उम्र के धावक बनने पर सत्यम बुडानिया का रविवार काे विभिन्न खेल संघाें की अाेर से सम्मान किया गया। मंडावा राेड के याेगी स्टेडियम में हुए सम्मान कार्यक्रम में रिकार्ड बनाने पर मालाओं से सम्मान किया गया। इस दाैरान विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारी और खिलाड़ी माैजूद रहें।

उनका ये कारनामा 20 सितंबर काे इंडिया बुक ऑफ रिकार्डस ने दर्ज किया। सत्यम के काेच सुभाष याेगी व संगीता याेगी ने बताया कि सत्यम इतनी कम उम्र में दाैड़ के प्रति दीवानगी दिखती है। वाे दाे साल की उम्र से दाैड़ लगाता है और हर दिन 1000 मीटर की दाैड़ पूरी करता है। सत्यम हर सप्ताह 6 किलाेमीटर की दाैड़ लगाता है। उसे भी वाे रिकार्ड समय 54 मिनट 53 सैकंड में पूरी कर रहा है।

सत्यम के पिता प्रमाेद बुडानिया ने बताया कि सत्यम बड़ा हाेकर दूसरा मिल्खा सिंह बनने की चाह रखता है। बचपन से ही उसे दाैड़ लगाने का जज्बा दिखने लगा था। इसे देखते हुए उसकाे तैयारी करा रहे है। सत्यम अभी यूथ ओलंपिक की तैयारी कर रहा है।