कोटा : बेलगाम कोरोना बना संकट का कारण, रिकॉर्ड 1049 नए संक्रमित, 1 की मौत

कोरोना की दूसरी लहर में रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं जो बेहद चिंताजनक स्थिति को प्रकट कर रहे हैं। बेलगाम होता कोरोना कोटा के संकट का कारण बन रहा हैं जहां आज शनिवार को रिकॉर्ड 1049 नए संक्रमित मामले सामने आए और 1 व्यक्ति की मौत भी हो गई। इससे पहले कोटा में 29 अगस्त को सर्वाधिक 711 केस सामने आए थे। शनिवार को कोविड अस्पताल में 591 मरीज भर्ती रहे। इनमें 295 पॉजिटिव व नेगेटिव-सस्पेक्टेड 296 मरीज थे। 367 मरीज ऑक्सीजन पर, 32 बाइपेप व 1 वेंटिलेटर पर रहे। कोविड अस्पताल में 109 आईसीयू बेड फुल हो गए है।

कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने से ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ गई है। मार्च के मुकाबले तीन गुना ऑक्सीजन की खपत हो रही है। इसी के साथ ही कोविड अस्पताल में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आज भी किल्लत रही। मरीज व तीमारदार दिनभर इंजेक्शन का इंतजार करते रहे। दोपहर 4 बजे 500 इंजेक्शन सप्लाई में आये है। इंजेक्शन आते ही मरीजों के लगने शुरू हो गए थे। 24 घण्टे में मरीज के इंजेक्शन लगना रहता है। शुक्रवार को भी शाम को इंजेक्शन लगे थे।

राजस्थान में कोरोना : 9046 नए संक्रमित, 37 लोगों हुई मौत, आंकड़ा 4 लाख के पार

आज प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन का पहला दिन था जो कि कोरोना पर लगाम लगाने के लिए लगाया गया हैं। लेकिन आज शनिवार को प्रदेश में कोरोना ने 9046 नए संक्रमितों के साथ भयावह स्थिति पैदा कर दी। राजस्थान में यह केस अब तक मिले संक्रमितों में सबसे ज्यादा है। इसी के साथ ही प्रदेश में आज 37 लोगों की मौत हुई हैं। राज्य में आज पॉजीटिविटी रेट 13.59% दर्ज हुई है। आज कुल 66,561 नमूने जांच के लिए गए, जिसमें से 9046 केस पॉजिटिव निकले, यानी हर 8वां नमूना पॉजिटिव आया है। इसके अलावा राज्य में रिकवरी रेट भी 84.40% पर पहुंच गई। आज राज्य में कुल 2823 व्यक्ति ठीक हुए है। आज राज्य में कुल एक्टिव केसों की संख्या 59999 पर पहुंच गई। आज मिले केसों के बाद राज्य में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 4 लाख के पार गई। इस संख्या के साथ राजस्थान देश का 10वां ऐसा राज्य बन गया, जहां 4 लाख से ज्यादा संक्रमित केस आ चुके हैं।