जयपुर में युवक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला

जयपुर में शुक्रवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। करधनी थाना पुलिस ने FSL टीम की मदद से सबूत जुटाए। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल की मॉच्यूरी में रखवाया। पुलिस ने मृतक के पास किसी प्रकार का सुसाइड नोट मिलने की बात से इंकार किया है। SHO हीरालाल सैनी ने बताया कि मृतक जितेंद्र सिंह (40) निवारू रोड करधनी का रहने वाला था। वह परिवार के साथ यहां रहता है। मकान के ग्राउंड फ्लोर पर उसके दो भाई और वह फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। वह नशे का आदी था। करीब एक महीने पहले उसकी पत्नी पीहर चली गई थी। जिसके चलते वह तनाव में चल रहा था।

शुक्रवार सुबह उसने अपने कमरे में बेडसीट का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुबह करीब 7 बजे उसका भाई नरेंद्र उसे चाय के लिए बुलाने पहुंचा। कमरे में जाकर देखने पर जितेंद्र फंदे से लटका मिला। सुसाइड का पता चलने पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। करधनी थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने FSL टीम की मदद से मौके से सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉच्यूरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। पुलिस आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।