राजस्थान : पोर्न की लत ने युवक को बनाया शैतान, दोस्त की 60 वर्षीय मां से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

राजस्थान के शाहजहांपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां, 21 साल के युवक को पोर्न की इतनी लत थी कि उसने अपनी भूख शांत करने के लिए अपने दोस्त की 60 वर्षीय मां के साथ दुष्कर्म कर डाला। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने हमला कर उसे घायल कर दिया। चींख-पुकार सुन आसपास के लोग पहुंचे तब तक युवक वहां से भाग गया। घटना रविवार रात करीब 10:30 बजे की है। आरोपी उस वक्त नशे की हालत में बताया गया है। सूचना पर पहुंची शाहजहांपुर पुलिस ने पीडिता को रात करीब 12 बजे गंभीर अवस्था में शाहजहांपुर सीएचसी पहुंचाया। यहां महिला चिकित्सक नहीं होने के कारण उसे रैफर कर दिया गया। आरोपी युवक विकास पीड़िता के बेटे का करीबी दोस्त है। इसके चलते उसका घर आनाजाना भी रहता था। पुलिस पूछताछ में पता चला आरोपी मोबाइल पर पोर्न फिल्में देखने और नशा करने का आदी है। घटना के समय भी वह नशे की हालत में था। दोस्त की मां उसके साथ अपने बेटे की तरह ही व्यवहार करती थी। मगर पोर्न से बिगड़ी मानसिकता के चलते उसने मां की उम्र की महिला के साथ शर्मनाक वारदात कर डाली।

सोमवार दोपहर करीब दो बजे बर्डोद सीएचसी मे डॉ सपना गोदारा ने पीड़िता का मेडिकल किया और उपचार दिया। पुलिस ने ग्रामीणों व परिजनों की सूचना पर आरोपी विकास उर्फ नेवला पुत्र राजेन्द्र जाट ( 21) को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के समय महिला का बेटा एवं परिवार के लोग फौलादपुर एक शादी में गए हुए थे। आरोपी को इस बात की जानकारी थी। मौका देख वह घर में घुस गया और यह घटना कर डाली।

पीड़िता के पति की 6 माह पहले मृत्यु हो गई थी। उसका एक 25 वर्षीय बेटा और तीन बेटियां है। उनकी शादी हो चुकी है। बेटा अविवाहित है और मजदूरी का काम करता है। आरोपी उसका करीबी दोस्त है। वृद्धा गांव में घरों में काम करके परिवार का गुजारा चला रही है।