जयपुर : पुलिस गिरफ्त में आया शातिर ठग, आरएएस बनकर डॉक्टर से ऐंठे थे 9.37 लाख रुपए

आरएएस अधिकारी बनकर एमजी अस्पताल के डाॅ. सुरेश कुमार यादव से 9.37 लाख रुपए एंठने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शाहपुरा निवासी मनाेज कुमार यादव हैं। पुलिस द्वारा आज मंगलवार काे काेर्ट में पेश कर रिमांड ली जाएगी। मनाेज के खिलाफ बजाज नगर और शास्त्री नगर में भी धाेखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। मनाेज ने डाॅक्टर काे झांसा देकर धाेखाधड़ी करना कबूल लिया है। शुरुआती पूछताछ में इस वारदात में मनाेज के भाई और पिता की भी संलिप्तता सामने आई है।

डाॅ. सुरेश ने कोतवाली में मनाेज कुमार यादव और डाॅ. रवि यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पीड़ित डाॅ. सुरेश कुमार ने बताया कि वह एक साल से एमजी अस्पताल में ईएनटी डॉक्टर के रूप में कार्यरत है। आराेपी मनाेज कुमार यादव ने उन्हें काॅल किया और डाॅ. रवि यादव का परिचित हाेना बताया। मनाेज ने खुद काे आरएएस अधिकारी बताकर सचिवालय जयपुर में कार्यरत हाेना बताया। मनोज ने 23 मई काे काॅल कर बताया कि लिपिक पद के लिए भर्ती निकली है और वह उसका नाेडल अधिकारी है। किसी का भी नाम चयन सूची में शामिल करवा सकता है। जिस पर डॉ. सुरेश ने मनाेज कुमार के खाते में 9.37 लाख रुपए जमा करा दिए।