राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी ने कहा - मिलकर आगे बढ़ना समय की मांग, जिसका कोई नहीं उसके लिए सरकार है

लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने जवाब देते हुए कहा कि मिलकर आगे बढ़ना समय की मांग है। पीएम मोदी ने कहा जिसका कोई नहीं, उसके लिए सरकार है। भारत की जन आकांक्षाओं को पूरा करना हम सबका कर्तव्य है। पीएम मोदी ने सभी सांसदों को चर्चा को सार्थक बनाने के लिए भी आभार जताया। पीएम मोदी ने कहा कि हम हर बाधा को पार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कई दशकों के बाद देश ने एक मजबूत जनादेश दिया है। एक सरकार को दोबारा फिर से लाए हैं। पहले से अधिक शक्ति लेकर लाए हैं। जीवन में इससे बड़ा कोई संतोष नहीं होता है, जब जनता आपके काम को अनुमोदित करती है। ये सब चुनाव की जीत और हार का खेल नहीं है, ये जीवन की उस आस्था का खेल है, जहां कमिटमेंट क्या होता है, डेडिकेशन क्या होता है।
पीएम मोदी ने कहा कि 2014 में जब देश की जनता ने अवसर दिया। पहली बार मुझे वक्तत्वय देने का मौका मिला था और सहज भाव से मैंने कहा था कि मेरी सरकार गरीबों को समर्पित है।

पीएम मोदी ने कहा आज के सामान्य वातावरण में भारत जैसे वायब्रेंट डेमोक्रेसी में हर भारतीय के लिए गौरव का विषय है कि हमारा मतदाता कितना जागरूक है। वह अपने से ज्यादा अपने देश को कितना प्यार करता है। इस चुनाव में साफ-साफ नजर आया है। इसलिए देश के मतदाता अनेक-अनेक अभिनंदन के आभारी हैं, अभिनंदन के पात्र हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, '2019 का जनादेश पूरी तरह कसौटी पर कसने के बाद, हर तराजू पर तौलने के बाद, पल पल को जनता ने जांचा और परखा है और उसके आधार पर समझा है और तब जाकर फिर से हमें चुना है।'