खेलो इंडिया अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 9 से, लगभग 6000 खिलाड़ी लेंगे भाग

इलेवन स्टार स्पोटर्स अकादमी के तत्वावधान में आगामी 4 जनवरी को सीनियर वर्ग की वालीबॉल व कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। अकादमी निदेशक देवेंद्रसिंह सिसोदिया ने बताया कि गत वर्ष 2018 में ब्लॉक लेवल पर 16 प्रतियोगिताओं में 450 से अधिक बच्चों को पुरस्कृत किया गया था। जिसमें अकादमी से 3 खिलाडिय़ों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयन हुआ था। उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आगामी 9 जनवरी से शुरू हो रही है। इसमें भाग लेने के लिए पहले 18 साल न्यूनतम उम्र थी, जिसे बढ़ाकर अब 21 साल कर दिया गया है। प्रतियोगिता में चयनित खिलाडिय़ों को पांच लाख की छात्रवृति दी जाएगी व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में खेलने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने की अंतिम तारीख 8 जनवरी रहेगी। जिसके आवेदन रामनगर में इलेवन स्टार अकादमी में निशुल्क उपलब्ध करवाएं जाएंगे।

8 फरवरी तक चलेगा कार्यक्रम

'खेलो इंडिया' का आयोजन 31 जनवरी से 8 फरवरी तक राष्ट्रीय राजधानी में किया जाएगा। 17 वर्ष से कम उम्र के युवा 16 खेलों तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, मुक्केबाजी, फुटबाल, जिमनास्टिक्स, हॉकी, जूडो, कबड्डी, खो-खो, निशानेबाजी, तैराकी, वॉलीबाल, भारोत्तोलन, कुश्ती में हिस्सा लेंगे। इस आयोजन से भारत की युवा खेल प्रतिभाएं उभरकर सामने आएंगी और इससे देश की खेल शक्ति का भी पता चलेगा।
6000 खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा

इस आयोजन के पहले संस्करण में लगभग 6000 खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता से चुनी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को आठ साल तक हर साल पांच-पांच लाख रुपये की स्कालरशिप मिलेगी, जो 1000 उदीयमान खिलाड़ियों के लिए तय की गई है। हर साल नए खिलाड़ियों को खेलों इंडिया के अंतर्गत जोड़ा जाएगा। खेलो इंडिया का आयोजन अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की तरह होगा, ताकि खिलाड़ियों और विभिन्न हितधारकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव मिल सके।