अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ITBP जवानों ने 19000 फीट की ऊंचाई पर किया योग, देखें योग की आश्चर्यजनक तस्वीरें

आज पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस पर देश के सभी स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग' निर्धारित है। योग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। आसन के जरिए खुद को फिट और निरोग रखने वाली यह पद्धति अब दुनिया के कोने-कोने में पहुंच गई है।

देखें योग की आश्चर्यजनक तस्वीरें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 40 हजार लोगों के साथ झारखंड की राजधानी रांची में योग किया। पीएम मोदी ने कहा, 'योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे है। योग सबका है और सब योग के हैं।' पीएम मोदी ने कहा कि मुझे योग के शहरों से गांव की और ले जाना है। साथ ही योग की यात्रा गरीब-आदिवासियों के घर तक ले जानी है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के नेतृत्व में हजारों लोगों ने योग किया। इस दौरान महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) भी मौजूद रहे।

मुंबई में पश्चिमी नौसेना डॉकयार्ड में आईएनएस विराट (डिक्मिशनड) पर ऑन-बोर्ड योग का प्रदर्शन किया जा रहा है।

सिक्किम: आईटीबीपी के जवानों ने ओपी दोरजिला के पास 19000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 15 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग किया।

हिमाचल प्रदेश: आईटीबीपी के जवान रोहतांग दर्रे के पास 14000 फीट पर माइनस 10 डिग्री सेल्सियस तापमान पर योग कर रहे हैं।

नेपाल में भारतीय दूतावास की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में जनकपुर के जानकी मंदिर में लोगों ने योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारत-तिब्बत सीमा पुलिस की 9वीं बटालियन ने लोहितपुर के पास दिगारू नदी में 'नदी योग' किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी के जवानों ने कुत्तों और घोड़ों के साथ योग किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अरुणाचल प्रदेश में आईटीबीपी के जवानों ने कुत्तों और घोड़ों के साथ योग किया।

मुंबई में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने योग किया।

लेह में आईटीबीपी के जवानें ने योग किया।