फोटोग्राफर ने 11 लड़कियों को पोर्न फिल्में शूट करने के बहाने बुलाया, फिर किया रेप

महिलाओं को पोर्न फिल्में शूट करने के नाम पर एक ब्रिटिश फोटोग्राफर ने अपने स्टूडियो बुलाया और फिर उनका रेप और शोषण किया। 11 महिलाओं के साथ रेप, शोषण और जासूसी सहित अन्य मामलों में 41 साल के फोटोग्राफर पॉल ब्राउन ब्रिटेन के एक्स्टर क्राउन कोर्ट ने दोषी करार दिया गया है। कोर्ट ने कहा महिलाओं ने उसके साथ सेक्शुअल एक्टिविटी के लिए सहमति नहीं दी थी इसलिए पॉल दोषी है। जांच में ये भी पता चला कि पॉल पोर्न फिल्में शूट करने का नाटक करता था यानी वह फेक पोर्न शूटिंग स्टूडियो चलाता था।

पॉल ब्रिटेन के डेवन में एक फोटोग्राफी स्टूडियो चलाता था। जबकि वह महिलाओं से संपर्क करने के लिए अलग-अलग नाम का इस्तेमाल करता था। सोशल मीडिया पर उसने 18 से लेकर 66 साल तक की महिलाओं से संपर्क किया था। महिलाओं से संपर्क करने के बाद पॉल उन्हें कहता था कि आपके अंदर मॉडलिंग करने की क्षमता है और वह करोड़ो कमा सकती है। इसके बाद महिलाएं उसके जाल में फंस जाती थीं।

फेक बिजनेस को चलाने के लिए उसने फर्जी कंपनी 'मॉडल साउथ वेस्ट' बनाई थी। पॉल को फरवरी 2020 में सजा सुनाई जाएगी।