बड़ी खबर: कोरोना के कहर के चलते अब नोएडा में 17 अप्रैल तक लगा नाइट कर्फ्यू

उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। नोएडा में 17 अप्रैल तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से अगली सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा। ये नियम तत्काल प्रभाव यानी आज से ही लागू हो जाएगा। इस दौरान सभी स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट बंद रहेंगे। ये नियम तत्काल प्रभाव यानी आज से ही लागू हो जाएगा।

हालांकि इस दौरान सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों, इमरजेंसी सेवाओं और ट्रांसपोर्ट सर्विसेस जारी रहेंगी। वहीं वैध आईडी कार्ड दिखाकर आवागमन किया जा सकेगा। निजी स्वास्थ्यकर्मी या डॉक्टर अपने वैध आईडी कार्ड दिखाकर आवागमन कर सकेंगे।

नाइट कर्फ्यू के दौरान हवाई या रेल सफर करने वाले लोग अपना टिकट दिखा कर आवाजाही कर सकते हैं। वहीं आवश्यक वस्तुओं को ले जाने पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा और इनके लिए ई-पास की भी जरूरत नहीं होगी।

इस दौरान खाद्य पदार्थों, फल, सब्जियों, डेयरी, मांस, मछली, पशुचारा और दवाओं की दुकानें खुली रहेंगी। बैंक, बीमा और एटीम भी खुले रहेंगे। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को भी इस दौरान अनुमति होगी।