माल्या की तरह नीरव मोदी को भी मिल सकती है जमानत

पंजाब नैशनल बैंक (PNB Scam) से 13,000 करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले के मुख्य आरोपी नीरव मोदी (Nirav Modi) को को पुलिस ने लंदन में नीरव मोदी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन वह कब तक पुलिस हिरासत में रहेगा इस पर संशय उत्पन्न हो रहा है। खबर आ रही है कि नीरव को भी विजय माल्या की तरह ही जमानत मिल सकती है। सूत्रों के हवाले से खबर थी कि लंदन की कोर्ट ने नीरव मोदी (Nirav Modi News) के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट ईडी (ED) के अनुरोध पर किया है। गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में जिला जज के सामने पेश किया जाएगा, जहां उस पर औपचारिक रूप से आरोप लगाए जाएंगे। इसके बाद उसे जमानत मिलने की उम्मीद है। यह मामला वैसा ही हो जाएगा जैसा शराब कारोबारी विजय माल्या की गिरफ्तारी में हुआ था। विजय माल्या को प्रत्यर्पण वारंट पर ही अप्रैल 2017 में धोखाधड़ी और मनी लांड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह तब से जमानत पर है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद नीरव मोदी जमानत के लिए अदालत के समक्ष लाया जायेगा और उसके प्रत्यर्पण के लिए कानूनी कार्यवाही उसके बाद शुरू होगी।

बता दे, नीरव मोदी को वेस्‍टमिंस्‍टर की कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तारी के बाद यह उम्‍मीद जगी है कि उसे भारत प्रत्‍यर्पित किया जा सकता है। इससे पहले नीरव मोदी (Nirav Modi) की गिरफ्तारी के लिए लंदन की एक अदालत ने वारंट जारी किया था। माल्या के वकील आनंद दुबे ही नीरव की पैरवी कर रहे हैं। मोदी 2018 में घोटाले के सामने आने से कुछ महीने पहले ही भारत से फरार हो गया था।

नीरव ने शुरू किया है नया कारोबार

नीरव मोदी ने लंदन में दूसरे के नाम पर नई कंपनी बना ली है। जिसमे अपने करीबियों को डायरेक्टर बनाया है। पिछले दिनों जांच में मोदी के नाम पर एक बैंक खाता भी पकड़ा गया था। सूत्रों ने बताया कि नीरव मोदी ने भारत से फरार विजय माल्या से भी लंदन में मुलाकात की है। दोनों ने पिछले 10 महीनों में कई बार मुलाकात की, इस दौरान प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत हुई।