जयपुर : सोते वक्त रेता पति का गला, प्रेमी के साथ दिया वारदात को अंजाम, बनाई खुदकुशी की कहानी

गुरुवार देर रात जयपुर जिले के फुलेरा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया जिसमें पत्नी ने सो रहे पति का गला रेतकर हत्या कर दी। इसमें महिला के प्रेमी ने उसका साथ दिया। महिला ने वारदात को अलग रंग देने और लोगों को गुमराह करने के लिए बाहर आकर पति ने खुदकुशी कर ली यह चिल्लाने लगी। पुलिस को घटना पर संदेह हुआ तब पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की। इस बीच हेमा और उनके घर के नजदीक रहने वाले योगेश के बीच नजदीकियों की बात सामने आईं। 26 वर्षीय योगेश, ससुराल पक्ष की रिश्तेदारी में हेमा का देवर लगता है। पुलिस ने उसे भी पकड़कर रातभर गहनता से पूछताछ की तब दोनों ने साजिश रचकर दिनेश वर्मा की सोते वक्त हत्या करने का खुलासा किया। इस मामले में पुलिस ने पति और उसके प्रेमी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला और युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक 33 वर्षीय दिनेश वर्मा हिरनोदा गांव में रहता था। वह मजदूरी करता था। करीब सात साल पहले उसकी शादी 26 वर्षीय हेमा से हुई थी। दंपती के पांच साल की एक बेटी और तीन साल का एक बेटा है। गुरुवार रात करीब ढाई बजे हेमा अचानक चीख पुकार मचाने लगी। रोने लगी। तब उसी आवाज सुनकर मकान के दूसरे हिस्से में सो रही सास और परिवार के अन्य लोग पहुंचे। जब हेमा ने दरवाजा खोला। तब दिनेश बेड पर मृत हालत में पड़ा था। उसका गला कटा हुआ था। काफी खून बिखरा हुआ था। हेमा ने गुमराह करते हुए बताया कि वह सो रही थी। इस बीच दिनेश ने खुद गला काटकर खुदकुशी कर ली। स्थानीय लोगों ने फुलेरा पुलिस को दिनेश की संदिग्ध मौत की खबर दी।