ईशा की शादी का कार्ड लेकर अंबानी पर‍िवार पहुंचा सिद्धिविनायक मंदिर, तस्वीरे

मुकेश अंबानी Mukesh Ambani और नीता अंबानी Nita Ambani की बेटी ईशा अंबानी Isha Ambani की शादी बिजनेस टायकून आनंद पीरामल संग होने जा रही है। सितंबर महीने में दोनों की सगाई हुई थी। इस शादी के कार्ड छप चुके हैं और र‍िवाजों के अनुसार पहला न‍िमंत्रण गणपत‍ि बप्पा को द‍िया गया है।

भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए शादी का कार्ड लेकर खुद मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी और नीता अंबानी सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे। दोनों को सोमवार रात को मंदिर के बाहर देखा गया। नीता अंबानी हाथों में पूजा की थाल लिए पर‍िवार के साथ मंद‍िर भगवान के दर्शन करने पहुंचीं।

पारंपर‍िक पर‍िधान में नजर आईं नीता अंबानी ने पीले रंग की ड्रेस और रेड कलर का दुपट्टा पहना हुआ था। इस शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी के साथ उनकी मां कोक‍िलाबेन अंबानी और बेटा अनंत अंबानी नजर आए। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख को लेकर कोई खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो दिसंबर महीने में दोनों की शादी होने वाली है।

बता दें, सितंबर महीने में ईशा अंबानी और आनंद पीरामाल की सगाई हुई थी। 23 सितंबर को सगाई का कार्यक्रम इटली के लेक कोमो में आयोजित किया गया था जो तीन दिनों तक चला था। सगाई कार्यक्रम में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सेलिब्रिटी पहुंचे थे।

सगाई सेरेमनी में शामिल होने वाली हस्तियों में बॉलीवुड एक्टर आमिर खान से लेकर प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस जैसे सितारे शामिल थे। करण जौहर, अनिल कपूर, जाह्नवी कपूर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, सोनम कपूर जैसे सेलेब्स ईशा अंबानी की सगाई के लिए इटली में थे। इस समारोह में फेमस अमेरिकन सिंगर जॉन लेजेंड ने लाइव परफॉर्मेंस भी दी थी।

सूत्रों की मानें तो ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी उदयपुर में हो सकती है। आनंद मूलत: राजस्थान के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि इस शादी में शाहरुख खान से लेकर तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे।