जोधपुर : जेल की सुरक्षा में लगी सेंध, कैदी ने अंडरवियर में छुपा रखा था मोबाइल

जेल में लगातार कैदियों के पास मोबाइल मिलने की घटनाएं आ रही हैं। इस कड़ी में अब देश के सबसे सुरक्षित जेलों में से एक माने जाने वाली जोधपुर सेंट्रल जेल के बंदी द्वारा सुरक्षा में सेंध लगा रहे है। जेल में मोबाइल का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। कई गैंगस्टर के जेल से मोबाइल के जरिये लोगों को धमका मोटी रकम वसूल करने के कई मामले पूर्व मे सामने आ चुके है। जेल में बुधवार सुबह तलाशी के दौरान एक बंदी से मोबाइल व सिम बरामद की गई है। उसने अपनी अंडरवियर में इसे छुपा रखा था।
जेल में बंदियों के पास मोबाइल होने की सूचना पर आज सुबह विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान फिरोज नाम के बंदी की अंडरवियर में एक सिम और मोबाइल बरामद हुआ है। जेल अधीक्षक ने रातानाडा थाने में मामला दर्ज कराया है। जोधपुर जेल में पहले भी कई बार मोबाइल बरामद हो चुके है। जेल की सुरक्षा में लगे गार्ड के जरिए ये मोबाइल अंदर पहुंचते है। लेकिन, इस पर प्रभावी अंकुश कभी लग नहीं पाया।