हो जाइए घरेलू सिलेंडर के बढ़े दाम का बोझ झेलने को तैयार! अगले हफ्ते कीमत जाएगी 1000 रुपए पार

आमजन पर महंगाई की मार थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम रिकॉर्ड बना रहे हैं, वहीँ घरेलू सिलेंडर के बढ़ते दाम की मार घर के बजट को हिला रही हैं। रविवार को पेट्रोल 36 पैसे और डीजल 38 पैसे महंगा हुआ। इसके बाद जयपुर में पेट्रोल के दाम 114.84 रु. और डीजल के 106.09 लीटर पहुंच गए। अब अगले सप्ताह यह मार सिलेंडर के दामों में भी देखने को मिल सकती हैं। अगले सप्ताह घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 150 रु. तक बढ़ सकते हैं।

एक नवंबर को गैस सिलेंडर की नई दरें घोषित होंगी। ऐसे में तेल कंपनियों की ओर से गैस एजेंसियों को नई दरों के लिए जो ट्रेंड बताए जा रहे है, उसमें 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 150 रुपए और 19 किलो के कॉमर्शियल सिलेंडर 250 रु. तक महंगा हो सकता है। ऐसा हुआ तो घरेलू सिलेंडर के दाम पहली बार एक हजार रु. के पार हो जाएंगे और यह 1053.5 रु. का हो जाएगा। वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर भी 2000 हजार रु. करीब पहुंचकर 1998.5 रुपए का मिलेगा।