सीकर : रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना, जान से मारने की धमकी दे भाभी से दुष्कर्म

सीकर में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने रिश्तों को शर्मसार किया हैं। भाभी को मां के समान माना जाता हैं और यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी कप जान से मारने की धमकी दे उससे दुष्कर्म किया। यह सब महिला के पति के गैरमौजूदगी में हुआ। महिला घटना के बाद अपने मायके चली गई थी। पति जब उसको लेने गया तब जाकर उसे पूरी बात बताई। यहां तक की देवर घटना का जिक्र किसी से भी नहीं करने का दबाव बना रहा है। किसी को भी बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है। उधर आरोपी देवर घर से फरार बताया जा रहा है।

आरोप है कि देवर छह महीने से भाभी के साथ बलात्कार कर रहा था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा था। मामले में भाभी ने खंडेला थाने में देवर के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया है। मेडिकल कराया गया है। थानाधिकारी के आने के बाद बयान दर्ज होंगे। पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट में महिला ने बताया है कि उसका पति और देवर बाहर रहते हैं। करीब छह महीने पहले देवर लौट आया और मौका देखकर महिला के साथ छेड़छाड़ की। घर की इज्जत के कारण महिला ने इसकी जानकारी ससुर को भी नहीं दी। एक दिन उसके साथ दुष्कर्म किया। इस पर भाभी ने नाराजगी जताई तो जान से मारने की धमकी दी। एक महीने पहले ससुर की मौत हो गई तो पति भी घर लौट आया लेकिन देवर ने मौका देखकर दस दिन पहले फिर महिला के साथ दुष्कर्म किया।