कमलनाथ सरकार ने कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर लगाई रोक!

हाल ही में मध्‍य प्रदेश में बनी कांग्रेस सरकार पर भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया है। भाजपा की ओर से कहा गया है कि कमलनाथ सरकार के राज में सरकारी कर्मचारियों के वंदे मातरम गाने पर रोक लगा दी गई है। कहा गया कि हर महीने के पहले कामकाजी दिन में भोपाल स्थित मंत्रालय में होने वाला वंदे मातरम आज एक जनवरी को नहीं हुआ।

भाजपा सरकार में मंत्री रहे उमा शंकर गुप्ता ने कहा, 'जिस वंदे मातरम को लेकर आजादी की लड़ाई लड़ी गई उससे कांग्रेस को परहेज है तो मानसिकता समझ लीजिये। अमरनाथ जी के दर्शन करने से लेकर जनेऊ पहन लेने की जनता को दिखाने की प्रवृत्ति साफ होती जा रही है। सूर्य नमस्कार को दुनिया अपना रही है। यह योग है। उस पर पाबंदी लगा रहे हैं। नकारात्मक भावना से राजनैतिक विद्वेष से की शुरुआत र कांग्रेस अपने पैर में कुल्हाड़ी मार रही है'।

हालांकि भाजपा द्वारा लगाए गए इस आरोप पर राज्य सरकार का कहना है कि वंदे मातरम पर पाबंदी लगाने का कोई आदेश नहीं निकाला गया है।