हिमाचल प्रदेश में बीजेपी को झटका, कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व सांसद सुरेश चंदेल

हिमाचल प्रदेश हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के तीन बार सांसद रहे सुरेश चंदेल आज कांग्रेस में शामिल हो गए। नई दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सुरेश चंदेल ने मुलाकात की. इस मौके पर हिमाचल प्रभारी रजनी पाटिल और प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर मौजूद थे। बता दे, हिमाचल प्रदेश की सभी चार सीटों पर बीजेपी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। वहीं कांग्रेस ने जारी नहीं किया है। उम्मीद है की पार्टी चंदेल को टिकट दे सकती है। सुरेश चंदेल से पहले पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री सुखराम, आश्रय शर्मा और हरीश जनरथ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। अनिल शर्मा ने भी जयराम ठाकुर की कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। शर्मा सुखराम के बेटे हैं।
हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चार सीटें हैं। इन सीटों पर 19 मई को आखिरी चरण में वोट डाले जाएंगे। 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की थी।