योगी आदित्यनाथ के मंत्री ने प्रियंका को बताया ‘साइबेरियन पक्षी’, कहा - आते जाते रहते हैं और मौसम देखकर निकलते हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री और अमेठी के जिला प्रभारी मोहसिन रजा ने प्रियंका गांधी पर विवादित टिप्पणी की है। प्रियंका गांधी की अयोध्या यात्रा पर निशाना साधते हुए मंत्री ने पूछा ‘फ़िरोज़ जहांगीर की पोती’ अयोध्या क्यों जा रही है? अयोध्या तो श्रीराम की जन्मभूमि है और श्रीराम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले लोग वहां क्या तलाश करने जा रहे हैं?

प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना मोहसिन रजा ने कहा, 'ये साइबेरियन पंछी हैं आते जाते रहते हैं और मौसम देखकर निकलते हैं। ये कांग्रेस के लोगों की जो प्रवृति है वो साइबेरियन पंछी की तरह हो गई है और मुझे ये लगता हैं अब इस ड्रामेबाज़ी से कुछ होने वाला नहीं है।'

प्रियंका के अयोध्या दौरे को लेकर उन्होंने आगे कहा, ‘’कभी ट्रेन में सफर करना और कभी नाव पर बैठकर इधर-उधर जाना। इसमें उनको मोदी जी का विकास कार्य जरूर दिखाई देगा। पिकनिक मनाना उनकी प्रवृति में है और वो पिकनिक मनाने के लिए आया जाया करते हैं और इस दौरे में कुछ नहीं है।

मोहसिन रजा ने आगे कहा, 'प्रियंका कुंभ नहीं गईं, बरसाना की होली निकल गई, वहां कभी नहीं गई, अयोध्या में दीपोउत्सव था तब नहीं गईं। लगता है उनको बाबर की याद आ गई है। बाबर के बचे हुए कुछ निशान ढूंढने जा रही

मोहसिन रजा ने आगे कहा कि 'हम प्रियंका को बता दें कि वहां बाबर के कोई निशान बाकी नहीं हैं।'