उत्तर प्रदेश में BSP-SP-RLD गठबंधन पड़ सकता है BJP पर भारी, होगा इतने सीटों का नुकसान : सर्वे

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में सिर्फ दो दिन बचे है। चुनावी मैदान में कौन बाजी मरेगा, किसकी बनेगी सरकार और किसकी होगी जमानत जब्त, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच टाइम्स नाउ और वीएमआर का सर्वे बीजेपी के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। इस सर्वे के मुताबिक, नैशनल डेमोक्रैटिक अलायंस (एनडीए) को एक बार फिर पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है। सर्वे की मानें तो देशभर की 543 लोकसभा सीटों में से 279 सीटें एनडीए के खाते में जा सकती हैं। वहीं, कांग्रेस को 149 सीटें और अन्य दलों को 115 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। लेकिन टाइम्स नाउ का सर्वे में बताता कि बीजेपी को उत्तर प्रदेश में 23 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। 2014 में 73 सीटें जीतने वाले बीजेपी गठबंधन को इस बार 50 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, एसपी-बीएसपी-आरएलडी गठबंधन को 27 और कांग्रेस को तीन सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है। वोट पर्सेंट की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को 45.1 पर्सेंट, महागठंबधन को 37.7 पर्सेंट और कांग्रेस को 11.01 पर्सेंट वोट मिलने का अनुमान जताया जा रहा है।

टाइम्स नाऊ-वीएमआर के सर्वे में महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन एकबार फिर से मजबूत होकर सामने आया है। इस गठबंधन को 48.15 पर्सेंट वोट शेयर के साथ 38 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन को 36.88 पर्सेंट वोट शेयर के साथ 10 सीटें मिलने के आसार हैं। जबकि अन्य को करीब 15 प्रतिशत वोट शेयर हासिल होगा लेकिन उसके खाते में कोई सीट नहीं जाने का अनुमान है। बता दें, टाइम्स नाऊ-वीएमआर का यह सर्वे कांग्रेस और बीजेपी के घोषणा पत्र जारी होने के बाद आया है।